Home Breaking News Rajya Sabha: जयशंकर, डेरेक ब्रायन समेत 11 लोग राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाएंगे, कोई विरोधी उम्मीदवार नहीं

Rajya Sabha: जयशंकर, डेरेक ब्रायन समेत 11 लोग राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाएंगे, कोई विरोधी उम्मीदवार नहीं

0
Rajya Sabha: जयशंकर, डेरेक ब्रायन समेत 11 लोग राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाएंगे, कोई विरोधी उम्मीदवार नहीं

[ad_1]

S Jaishankar, Derek Brien Among 11 To Be Elected To Rajya Sabha Unopposed

Rajya Sabha
– फोटो : ANI

विस्तार


राज्यसभा के लिए 24 जुलाई को तय कार्यक्रम के मुताबिक मतदान नहीं होगा, क्योंकि इन सीटों पर किसी भी पार्टी ने विरोधी उम्मीदवार नहीं उतारा है। बता दें कि राज्यसभा के लिए पश्चिम बंगाल की छह, गुजरात की तीन और गोवा की एक सीट पर 24 जुलाई को मतदान होना तय किया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओ ब्रायन उन 11 नेताओं में शामिल हैं जिनका राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना तय है।

सत्तारूढ़ भाजपा को एक सीट का फायदा होने जा रहा है, जिसके बाद राज्यसभा में उसके सदस्यों की संख्या 93 हो जाएगी, लेकिन सरकार के पास बहुमत नहीं है। चुनाव लड़ने के लिए नामांकन वापस लेने की आज (17 जुलाई) आखिरी तारीख थी। तृणमूल कांग्रेस के छह और भाजपा के पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। पश्चिम बंगाल में एक राज्यसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी तृणमूल ने जीत हासिल की है। 

भाजपा के ये पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे

एस जयशंकर गुजरात से उच्च सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज करेंगे। इनके अलावा बाबूभाई देसाई और केसरीदेव सिंह झाला गुजरात से, अनंत महाराज पश्चिम बंगाल से और सदानंद शेट तनावडे गोवा से चुने जाने वाले भाजपा उम्मीदवार हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here