Home Breaking News सचिन-सीमा की लव स्टोरी: सरहद… साजिश और प्यार, पाकिस्तान महिला पर कसेगा कानूनी शिकंजा! भाग भी सकती है ‘बहू’

सचिन-सीमा की लव स्टोरी: सरहद… साजिश और प्यार, पाकिस्तान महिला पर कसेगा कानूनी शिकंजा! भाग भी सकती है ‘बहू’

0
सचिन-सीमा की लव स्टोरी: सरहद… साजिश और प्यार, पाकिस्तान महिला पर कसेगा कानूनी शिकंजा! भाग भी सकती है ‘बहू’

[ad_1]

Love Story seema haider and Sachin Police begins preparations to cancel Seema Haider bail

Sachin and Seema Haider love story
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पबजी पार्टनर के प्यार की खातिर सरहद पार से आने वाली पाकिस्तान की सीमा हैदर पर फिर से कानून का शिकंजा कस सकता है। केंद्रीय एजेंसियों के जांच शुरू करने के बाद पुलिस ने सीमा हैदर की जमानत खारिज करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

सीमा के पाकिस्तानी मोबाइल, सिम कार्ड और सीमा पार की गतिविधियों की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। पुलिस को संदेह है कि सीमा सबूतों को प्रभावित कर सकती है या फिर फरार हो सकती है। इसके अलावा कुछ नए तथ्यों के आधार पर पुलिस केस में धारा बढ़ाने का भी प्रयास कर रही है। 

अगर न्यायालय में पुलिस की अर्जी स्वीकार हो जाती है तो उसे फिर से जेल जाना पड़ सकता है। सीमा के पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा में आने और सचिन मीणा व उसके पिता नेत्रपाल को शरण देने के मामले में रबूपुरा पुलिस ने तीनों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। 

उस दौरान केस में जो धाराएं लगी थीं, उनमें पांच साल की अधिकतम सजा थी। इसके चलते न्यायालय से तीनों को जमानत मिल गई थी। अब मामले में पुलिस ने विधिक सलाह लेने के बाद जमानत खारिज कराने के लिए न्यायालय में याचिका देने की पूरी तैयारी कर ली है। सीमा पर शिकंजा कानून का शिकंजा कसता है तो सचिन की भी मुश्किल बढ़ सकती हैं। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here