[ad_1]
हाइलाइट्स
धोनी की कप्तानी में टेस्ट में भारत को मिली थी करारी शिकस्त.
माही ने टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाई हैं.
नई दिल्ली. भारतीय टीम की कप्तानी एक नियमित चर्चा का मुद्दा बन चुकी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में टीम इंडिया की हार ने इस मुद्दे को हवा देने का काम किया है. फाइनल में टीम इंडिया की करारी हार के बाद कप्तानी को लेकर कई राय देखने को मिलीं, वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की. इस मुद्दे को लेकर अब पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अपने विचार साझा कर दिए हैं. जिसमें उन्होंने भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया की करारी हार की तरफ इशारा कर दिया है.
टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो टीम इंडिया पिछले कुछ सालों से एक सफल टीम के रूप में उभर कर आई है. हालांकि, भारतीय टीम को लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. इस बार की हार के बाद रोहित शर्मा को भी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बतौर कप्तान रोहित के पास वर्ल्ड कप एक आखिरी चांस साबित होगा. सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की कप्तानों का बचाव करते हुए अपने विचार साझा किए. उन्होंने वो दौर याद किया जब टेस्ट क्रिकेट में धोनी के अंडर टीम इंडिया को इंग्लैंड से 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
कप्तान को पता है वो वहीं रहेगा- सुनील गावस्कर
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा, ‘चाहे आपको जीत मिले या फिर हार, कप्तान को पता होता है कि वह वहीं रहेगा. यह कोई नया मामला नहीं है. यह साल 2011 से चला आ रहा है. ऐसे मौके आए जब टीम को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान नहीं बदला.’
धोनी की कप्तानी में दो बड़ी टीमों से मिली थी हार
साल 2011, यह वो साल था जब धोनी ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में ट्रॉफी दिलाई थी. जिसके बाद उनकी गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में हो रही थी. इसी साल धोनी के अंडर ब्लू आर्मी को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. सुनील गावस्कर के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह टीम इंडिया की इसी हार का जिक्र कर रहे हैं क्योंकि धोनी साल 2014 तक टीम के कप्तान थे.
.
Tags: Ms dhoni, Sunil gavaskar, Team india, WTC Final
FIRST PUBLISHED : July 17, 2023, 18:18 IST
[ad_2]
Source link