Home Breaking News Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

0
Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

[ad_1]

government calls all party meeting ahead parliament monsoon session

सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मानसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। यह एक औपचारिक बैठक होगी जो संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले शाम में होगी। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे। 

पहले मंगलवार को होनी थी बैठक

बता दें कि पहले यह सर्वदलीय बैठक राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को बुलाई थी लेकिन अधिकतर पार्टियों के नेताओं की अनुपलब्धता के चलते यह बैठक टाल दी गई। इस साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। विपक्ष जहां मंगलवार को बेंगलुरु में बैठक कर रहा है, वहीं एनडीए दिल्ली में बैठक कर रहा है। 

हंगामेदार रहेगा मानसून सत्र

मानसून सत्र के हंगामेदार होने का अनुमान है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाएगा। साथ ही महंगाई, मणिपुर संकट जैसे मुद्दों को लेकर भी विपक्ष, सरकार को निशाने पर ले सकता है। उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here