[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में कम उम्र में डेब्यू करने के बाद कई खिलाड़ी अपनी जगह गंवा देते हैं. टीम इंडिया से बाहर हुए ऐसे ही दो बल्लेबाजों ने अब आगे आकर इस बारे में बात की है. भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले पृथ्वी शॉ ने कुछ दिन पहले हनुमा विहारी द्वारा इंटरव्यू में कही बात को दोहराया है. हनुमा ने ऑस्ट्रेलिया में चोटिल होने के बाद भी तीन घंटे तक बल्लेबाजी कर टेस्ट मैच बचाया था.
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर होने के बाद अब खिलाड़ी खुलकर सामने आ रहे हैं. पहले हनुमा विहारी ने चयनकर्ताओं द्वारा बाहर किए जाने पर सवाल खड़ा किया. अब पृथ्वी शॉ भी सामने आकर सवाल करते नजर आए. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस ओपनर ने शानदार डेब्यू करेत हुए शतक ठोका था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर चोटिल हुए और उसके बाद से ही वह टीम में अंदर बाहर होते रहे. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल टी20 टीम में उनको जगह मिली थी लेकिन बिना कोई मैच खेले वो बाहर हो गए.
विजडन इंडिया से बात करते हुए पृथ्वी ने कहा, टीम से जब मुझे बाहर किया गया तो मैं इसका कारण ही नहीं जान पाया. किसी ने बताया कि फिटनेस की वजह से ऐसा किया गया. मैंने बेंगलुरु में (नेशनल क्रिकेट अकादमी) में फिटनेस जुड़े सारे ही टेस्ट को पास किया और फिर वापसी करते हुए घरेलू क्रिकेट में रन भी बनाए. मुझे चयनकर्ताओं ने टी20 टीम में जगह भी दी लेकिन फिर मुझे बाहर कर दिया गया.
हनुमा विहारी ने कुछ दिन पहले espncricinfo से बात करते हुए कहा था. मैं इस बात को सोचता रहता हूं कि जब कभी भी मौका दिया गया तो हमेशा ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही किया. ये हो सकता है शायद मेरा जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था वो टीम के लिए काफी नहीं रहा हो. मुझे अब तक इस बात का पता नहीं चला कि टीम से मुझे क्यों बाहर किया गया.
.
Tags: Hanuma vihari, India vs west indies, Prithvi Shaw
FIRST PUBLISHED : July 18, 2023, 16:32 IST
[ad_2]
Source link