Home Sports पूर्व पाक पेसर का विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा, बोले- मैं आसानी से आउट कर सकता था

पूर्व पाक पेसर का विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा, बोले- मैं आसानी से आउट कर सकता था

0
पूर्व पाक पेसर का विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा, बोले- मैं आसानी से आउट कर सकता था

[ad_1]

हाइलाइट्स

नावेद राणा ने बाबर आजम को विराट कोहली से बेहतर बताया है.
राणा ने कहा है कि वह बाबर की तुलना में विराट को आसानी से आउट कर सकते थे.

नई दिल्ली. विराट कोहली बनाम बाबर आजम… इन दोनों को लेकर बहस जारी है. पाकिस्तानी कप्तान वनडे चार्ट में ऊपर हैं. वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में फिलहाल नंबर 1 बैटर हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बाबर आजम पाकिस्तान टीम की मुख्य कड़ी हैं. वहीं, दूसरी तरफ विराट कोहली ने अपनी विरासत बनाई है और शानदार स्ट्रोक प्ले से क्रिकेट जगत पर राज कर रहे हैं. लेकिन, एक्सपर्ट और क्रिकेट फैन्स लगातार इन दोनों की तुलना करते हैं. हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व पेसर नावेद उल हसन ने इन दोनों क्रिकेटरों की तुलना की और बाबर को विराट से ऊपर रखा है.

नादिर अली पोडकास्ट पर बात करते हुए नावेद राणा ने इन दोनों को लेकर अपनी राय दी. पिछले साल वापसी से पहले पूर्व भारतीय कप्तान के खराब दौर का हवाला देते हुए नावेद राणा ने कहा कि बाबर कोहली की तुलना में ‘तकनीकी रूप से अधिक मजबूत’ हैं.

VIDEO: 39 साल के फाफ डुप्लेसी ने दिखाई चीते सी फुर्ती, दौड़े… लगाई डाइव… लपका अद्भुत कैच

नावेद राणा ने कहा, ”जब भी हम बाबर आजम या विराट कोहली की तुलना करते हैं, तो मैं हमेशा कहता हूं कि बाबर तकनीकी रूप से उनसे अधिक मजबूत हैं, और यही कारण है कि उन्हें बहुत ही कम विफलताएं मिलती हैं. कोहली ने हाल ही में एक-डेढ़ साल तक संघर्ष करना पड़ा और जब ऐसे खिलाड़ी विफल होते हैं तो यह लंबे समय तक रहता है.”

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि विराट के पास बाबर की तुलना में अधिक शॉट्स हैं, लेकिन लिमिडिट शॉट्स होने के बावजूद बाबर के पास जो कुछ भी है, उसका वह अधिकतम लाभ उठाते हैं.

दलीप ट्रॉफी जीतने के बाद हनुमा विहारी ने सुनाई खुशखबरी, हो गया प्रमोशन, मिली बड़ी खुशी

नावेद राणा ने कहा, ”बाबर तकनीकी रूप से मजबूत हैं, लेकिन कोहली के पास उनसे ज्यादा शॉट्स हैं. हालांकि, बाबर अपने सीमित शॉट्स का अच्छा उपयोग करते हैं. कोहली के पास बाबर की तुलना में अधिक शॉट्स हैं, इसका कारण यह है कि भारत की पिचें बल्लेबाजी के लिए शानदार हैं, वह आईपीएल में खेलते हैं जहां उन्हें विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना करना पड़ता है.’

पूर्व पाकिस्तानी पेसर नावेद राणा ने आगे कहा कि उनके लिए इन दोनों में से कोहली को आउट करना आसान होगा. उन्होंने कहा, ”अगर मैं अपनी पुरानी लय में होता तो इन दोनों के बीच मैं कोहली को आसानी से आउट कर सकता था. मेरे पास अच्छी आउटस्विंग थी, इसलिए मैं उन्हें स्लिप या विकेटकीपर के पास कैच करा देता.”

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here