[ad_1]
दुबई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पारंपरिक टेस्ट कप्तान की तरह हैं, जो योजनाओं को लागू होने देते हैं, जबकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हर गेंद पर कुछ करने की कोशिश करते हैं. तुलनात्मक रूप से 2 नए कप्तानों के मौजूदा एशेज सीरीज में किए फैसलों पर काफी बहस हुई है. पहले टेस्ट में पहली पारी जल्दी घोषित करने के लिए मीडिया और विशेषज्ञों ने स्टोक्स की आलोचना की तो कमिंस की हेडिंग्ले में हार के दौरान उभरते हुए स्पिनर टॉड मर्फी का सीमित इस्तेमाल करने के लिए आलोचना हुई.
रिकी पोंटिंग ने द आईसीसी रिव्यू से कहा, मुझे लगता है कि जहां तक मुझे याद है, यह सीरीज रणनीतियों को लेकर सबसे महत्वपूर्ण सीरीज में से एक है. ऐसा खेल की 2 अलग शैलियों के कारण है. संभवत: नेतृत्व करने की भी 2 अलग शैलियां. उन्होंने कहा कि पैट कमिंस पारंपरिक टेस्ट कप्तान की तरह है, जहां वह क्षेत्ररक्षण सजाता है और योजना को लागू होने देता है और वह लंबे समय तक ऐसा करके खुश है. स्टोक्स थोड़ा इसके विपरीत है.
रिकी पोंटिंग ने कहा कि बेन स्टोकस हर गेंद पर कुछ करने का प्रयास करता है और इसलिए कभी-कभी योजना लागू करने का मौका नहीं होता. एशेज 2021 से पहले टिम पेन के अचानक इस्तीफा देने के बाद टेस्ट कप्तान बनाए गए कमिंस का कप्तान के रूप में प्रदर्शन अच्छा रहा है. कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पिछली एशेज सीरीज 4-0 से जीतने के अलावा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को हराया. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल श्रीलंका से उसकी सरजमीं पर 1-1 से ड्रॉ खेला. टीम ने एकमात्र सीरीज भारत के खिलाफ इसी साल गंवाई, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हराकर खिताब जीता.
27 खिलाड़ी होंगे वर्ल्ड कप से बाहर! रोहित और द्रविड़ का प्लान तैयार, BCCI भी उठाने जा रहा है बड़ा कदम
रिक पोंटिंग ने कहा, देखिए पैट कमिंस को कप्तानी करते हुए काफी समय नहीं हुआ है. मत भूलिए कि वह 2 वर्षों से ही ऐसा कर रहा है. मुझे यकीन है कि वह सीख रहा है. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा एशेज सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. चौथा टेस्ट बुधवार से मैनचेस्टर में शुरू होगा. रिकी पोंटिंग ने कहा कि मैं कमिंस पर बिलकुल भी सवाल नहीं उठाने वाला. ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है, जिसका मतलब है कि वह अपना काम अच्छी तरह कर रहा है.
.
Tags: Ashes, Ben stokes, Pat cummins, Ricky ponting
FIRST PUBLISHED : July 18, 2023, 15:11 IST
[ad_2]
Source link