[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी
ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय टीम की कप्तान करेंगे
नई दिल्ली. आयरलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेगी. इन खेलों का आयोजन चीन के ग्वांझू में 19 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होगा. एशियन गेम्स में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी. एशियन गेम्स के वक्त भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी शुरू हो चुका होगा. ऐसे में सीनियर टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. एशियन गेम्स के लिए युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को चुना गया है. इस युवा टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी जबकि कोचिंग की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में होगी.
बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के बाद सीनियर टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी ब्रेक देने का फैसला लिया है. इसी वजह से वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड दौरे पर भी भारतीय टीम के कोच होंगे. द्रविड़ की तरह सपोर्ट स्टाफ को भी वेस्टइंडीज सीरीज के बाद छुट्टी दी जाएगी. राहुल द्रविड़ के अलावा, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच को एशिया कप से पहले ब्रेक मिलेगा.
एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम में ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा अर्शदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, जितेश त्रिपाठी और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. भारत टी20 रैंकिंग के आधार पर एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी. शिखर धवन और आर अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है.
भारतीय क्रिकेट टीम (एशियन गेम्स): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह.
.
Tags: Asian Games, Ruturaj gaikwad, Team india, Vvs laxman
FIRST PUBLISHED : July 18, 2023, 15:39 IST
[ad_2]
Source link