Home Breaking News Fastest Badminton Shot: सात्विक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 565 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगाया सबसे तेज शॉट

Fastest Badminton Shot: सात्विक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 565 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगाया सबसे तेज शॉट

0
Fastest Badminton Shot: सात्विक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 565 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगाया सबसे तेज शॉट

[ad_1]

Satwiksairaj Rankireddy sets Guinness World Record for fastest badminton shot

सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत के स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के स्मैश के साथ बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज ‘हिट’ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हाल में चिराग शेट्टी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतने वाले सात्विक ने इसके साथ ही मई 2013 में बनाए मलयेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के एक दशक से भी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

सात्विक का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी अधिक तेज था। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलयेशिया की टेन पियर्ली के नाम है, जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था।

14 अप्रैल को बनाया गया था रिकॉर्ड

जापान की खेल उपकरण निर्माता कंपनी योनेक्स ने कहा, ”योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी (भारत) और टेन पियर्ली (मलयेशिया) ने क्रमश: सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के साथ नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। विश्व रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को बनाया गया था और गिनीज विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक जजों ने उस दिन के गति माप नतीजों के आधार पर इसकी पुष्टि की।”

एक दशक तक रहा हियोंग का रिकॉर्ड

सात्विक ने यह स्मैश जापान के सेइतामा के सोका में योनेक्स फैक्टरी जिम्नेजियम में लगाया था। मलयेशिया की टेन बून हियोंग ने मई 2013 में सबसे तेज स्मैश का रिकॉर्ड बनाया था। उनका यह रिकॉर्ड एक दशक से अधिक समय तक कायम रखा। अब इसे सात्विक ने अपने नाम कर लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here