Home Breaking News Oommen Chandy: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Oommen Chandy: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

0
Oommen Chandy: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

[ad_1]

The tale of the king who triumphed over the world with the power of ‘love’ finds its poignant end.

Today, I am deeply saddened by the loss of a legend, @Oommen_Chandy. He touched the lives of countless individuals, and his legacy will forever resonate within our souls. RIP! pic.twitter.com/72hdK6EN4u

— K Sudhakaran (@SudhakaranINC) July 18, 2023

वहीं, कांग्रेस केरल ने कहा कि चांडी काफी समय से ठीक नहीं चल रहे थे और इलाज के लिए बेंगलुरु में रह रहे थे। चांडी को सभी पीढ़ियों और सभी वर्गों द्वारा प्यार किया जाता है। कांग्रेस केरल ने ट्वीट किया कि हमारे सबसे प्रिय नेता और पूर्व सीएम ओमन चांडी को विदाई देते हुए बेहद दुख हो रहा है। ओमन चांडी, केरल के सबसे लोकप्रिय और उदार नेताओं में से एक थे। सभी वर्ग के लोग चांडी सर को पसंद करते थे। कांग्रेस परिवार उनके नेतृत्व और योगदान को याद करेगा।

पीएम मोदी ने निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर ओमान चांडी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि ‘ओमान चांडी जी के निधन से दुखी हूं। हमने एक विनम्र और समर्पित  नेता खो दिया है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया और केरल की प्रगति के लिए काम किया। मुझे उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों ने हमारे संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया और बाद में जब मैं दिल्ली चला गया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

ओमन चांडी का राजनीतिक सफर

ओमन चांडी दो बार 2004-06 और 2011-16 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। अनुभवी कांग्रेस नेता ने 27 साल की उम्र में 1970 के राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके विधायक के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। इसके बाद वह लगातार 11 चुनाव जीते। चांडी ने पिछले पांच दशकों में केवल अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुथुप्पल्ली का प्रतिनिधित्व किया।

साल 2022 में, वह 18,728 दिनों तक सदन में पुथुपल्ली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करके राज्य विधानसभा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्य बने थे। उन्होंने केरल कांग्रेस (एम) के पूर्व सुप्रीमो दिवंगत केएम मणि के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। चांडी ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान चार बार विभिन्न सरकारों में मंत्री और चार बार राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here