[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अभी चोट से उबर रहे हैं. इसमें जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल से लेकर उमेश यादव तक शामिल हैं. इस बीच टीम के लिए बड़ी खबर आ रही है. राहुल ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है. ऐसे में उनके एशिया कप से पहले फिट होने की उम्मीद है. आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भी उन्हें मौका दिया जा सकता है. आईपीएल 2023 के दौरान वे चोटिल हो गए थे और इसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान राहुल का वीडियो शेयर किया है. इसमें वे बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हम आपके लिए रोये हैं और इंतजार किया है. हम बस पहुंच ही गए हैं. केएल राहुल जरूर टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बाद प्लेइंग-11 से बाहर कर दिए गए थे, लेकिन घर में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वे टीम के लिए अहम रहने वाले हैं. वे बतौर विकेटकीपर वनडे टीम में खेलते रहे हैं. ऐसे में वे संजू सैमसन से लेकर ईशान किशन तक के लिए चुनौती बन सकते हैं. दोनों खिलाड़ी 27 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में छाप छोड़ना चाहेंगे.
We’ve cried. We’ve waited. We’re almost there. pic.twitter.com/kV8Xf1pzLf
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) July 17, 2023
.
Tags: Asia cup, KL Rahul, Team india
FIRST PUBLISHED : July 18, 2023, 07:11 IST
[ad_2]
Source link