[ad_1]
वर्ष 2021 में क्रूज ड्रग्स भंडाफोड़ मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी ने हर किसी को चौंका दिया। मामले की छानबीन के बाद आर्यन को क्लीन चिट मिल गई। हालांकि, एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर स्टारकिड की गिरफ्तारी के बाद रिश्वत लेने का आरोप लगा। वहीं, अब समीर को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
पूर्व खुफिया अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद ने अब आर्यन की गिरफ्तारी के बारे में हैरान करने वाली जानकारी दी है। आशीष रंजन ने संकेत दिया है कि शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी एक साजिश थी। कथित तौर पर अधिकारी ने केंद्रीय एजेंसी को बताया है कि गवाह किरण गोसावी को वानखेड़े पहले से जानते थे, और उनकी मंजूरी पर उसे इस मामले में शामिल किया गया था।
ड्रग्स केस जांच टीम में शामिल आशीष ने सीबीआई को भी अपना बयान दिया है। आशीष ने आरोप लगाया कि क्रूज से संदिग्धों को हिरासत में लेने के दौरान उन्होंने किरण गोसावी की मौजूदगी को लेकर सवाल किया था। वहीं, उन्होंने इसके बारे में वानखेड़े से भी सवाल पूछा था, और उन्होंने यह स्वीकार किया था कि वह उन गवाहों को जानते थे। हालांकि, आशीष का बयान वानखेड़े के बयान से बिल्कुल विपरीत जा रहा है। वानखेड़े ने दावा किया था कि वह ड्रग्स भंडाफोड़ मामले के दिन गोसावी, सेल और भानुशाली से परिचित हुए थे।
Kiara Advani: इस एक्टर की वजह से कियारा ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, जानें क्या है अभिनेत्री की ‘कथा’
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मामले में किए गए दावों को सत्यापित करने के लिए एनसीबी की विशेष जांच टीम (एसईटी) द्वारा सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया गया था। हालांकि, फाइलें भ्रष्ट थीं और एनसीबी के जरिए प्रदान की गई डीवीआर और हार्ड डिस्क अलग थीं। गौरतलब हो कि आंतरिक पूछताछ के बाद एनसीबी ने मामले से आर्यन खान का नाम हटा दिया, और अदालत ने सबूतों के अभाव के कारण स्टारकिड को क्लीन चिट दे दी। वहीं, समीर वानखेड़े पर इस मामले में 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा चल रहा है।
[ad_2]
Source link