Home Sports जानें Asia Cup 2023 में कब-कब होंगे भारत के मुकाबले? पूरा शेड्यूल आया सामने

जानें Asia Cup 2023 में कब-कब होंगे भारत के मुकाबले? पूरा शेड्यूल आया सामने

0
जानें Asia Cup 2023 में कब-कब होंगे भारत के मुकाबले? पूरा शेड्यूल आया सामने

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप 2023 का शेड्यूल आया सामने
इन देशों से होगा भारत के मुकाबले

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का शेड्यूल सामने गया है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है. एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान की भिड़ंत नेपाल के साथ होगी. वहीं भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच श्रीलंका स्थित कैंडी में खेला जाएगा.

एशिया कप 2023 का शेड्यूल:
30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल – मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – कैंडी
02 सितंबर: पाकिस्तान बनाम भारत – कैंडी
03 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – लाहौर
04 सितंबर: भारत बनाम नेपाल – कैंडी
05 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – लाहौर

यह भी पढ़ें- ACC Men’s Emerging Cup: माही का शेर अकेले ही पाकिस्तान पर पड़ा भारी, 205 रन पर ढेर हुई ग्रीन टीम

सुपर 4 स्टेज का शेड्यूल:
06 सितंबर: A1 बनाम B2 – लाहौर
09 सितंबर: B1 बनाम B2 – कोलंबो
10 सितंबर: A1 बनाम A2 – कोलंबो
12 सितंबर: A2 बनाम B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 बनाम B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 बनाम B2 – कोलंबो

फाइनल:
17 सितंबर – कोलंबो

एशिया कप का आयोजन इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर होगा. इस बीच चार मुकाबले मेजबान देश पाकिस्तान में खेले जाएंगे. वहीं नौ मुकाबले श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे. इस बार एशिया कप का आयोजन टी20 के बजाय वनडे फॉर्मेट में किया जा रहा है.

एशिया कप में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत और नेपाल के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं.

हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी.

एशिया कप, इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. नेपाल को छोड़कर बाकी 5 टीमों के लिए ये टूर्नामेंट विश्व कप की तैयारी के लिहाज से काफी अहम है.

Tags: Asia cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here