Home Sports माही का शेर अकेले ही पाकिस्तान पर पड़ा भारी, 205 रन पर ढेर हुई ग्रीन टीम

माही का शेर अकेले ही पाकिस्तान पर पड़ा भारी, 205 रन पर ढेर हुई ग्रीन टीम

0
माही का शेर अकेले ही पाकिस्तान पर पड़ा भारी, 205 रन पर ढेर हुई ग्रीन टीम

[ad_1]

हाइलाइट्स

राजवर्धन हैंगरगेकर को मिले 5 विकेट
205 रन पर ऑल आउट हुई पाकिस्तान

नई दिल्ली. एसीसी मेंस इमर्जिंग कप का 12वां मुकाबला भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में राजवर्धन हैंगरगेकर की कहर बरपाती गेंदबाजी के बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 48 ओवरों में 205 रन पर ही ढेर कर दिया है. विपक्षी टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कासिम अकरम ही कुछ देर भारतीय गेंदबाजों का सामना कर पाए. उन्होंने टीम के लिए 63 गेंदों का सामना किया. इस बीच पांच चौके की मदद से सर्वाधिक 48 रन बनाने में कामयाब रहे.

कासिम अकरम के बाद पाकिस्तान के लिए दुसरे सर्वोच्च स्कोरर सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान रहे. उन्होंने टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए 36 गेंद में आठ चौके की मदद से 35 रन की तेजतर्रार पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मुबासिर खान ने 38 गेंद में 28 और चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हसीबुल्लाह खान ने 55 गेंद में 27 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- एशिया कप का शेड्यूल आ गया सामने! IND vs PAK मैच के डेट कर लें नोट

गेंदबाजी के दौरान भारत के लिए राजवर्धन हैंगरगेकर जबर्दस्त लय में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए आठ ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 42 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. उनके शिकार सईम अयूब, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, मोहम्मद वसीम और शाहनवाज दहानी बनें. हैंगरगेकर के अलावा मानव सुथार ने तीन और रियान पराग एवं निशांत सिंधु ने एक-एक विकेट चटकाए.

आईपीएल में सीएसके की टीम का हिस्सा थे हेंगरगेकर:

राजवर्धन हेंगरगेकर ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिरकत की थी. हालांकि, धोनी ने उन्हें सिर्फ दो मैच ही खेलने का मौका दिया था. इसमें इस ऑलराउंडर ने तीन विकेट लिए थे, लेकिन इमर्जिंग एशिया कप में ये ऑलराउंडर टीम के भरोसे पर खरा उतरा है और एक ही ओवर में पाकिस्तान को दो झटके देते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.

Tags: India Vs Pakistan, M s dhoni, Rajvardhan Hangargekar, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here