[ad_1]

ओपी सोनी की पेशी की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमृतसर की एक अदालत ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को सोनी को अदालत में पेश किया था। अदालत के आदेश के बाद ब्यूरो के अधिकारियों ने उनका मेडिकल करवाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि ब्यूरो ने अदालत से पूर्व उप मुख्यमंत्री को रिमांड पर दिए जाने की मांग की थी लेकिन न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद सोनी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया। इस दौरान अदालत परिसर में ओपी सोनी के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ब्यूरो ने 9 जुलाई 2023 को पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। ब्यूरो के मुताबिक ओपी सोनी की एक अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2022 तक कुल आय 4 करोड़ 52 लाख 18 हजार और 771 रुपये बनती थी जबकि सोनी ने इस दौरान 12 करोड़ 48 लाख 42 हजार और 692 रुपये खर्च किए गए। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से 176.8 फीसदी अधिक अर्थात 7 करोड़ 96 लाख 23 हजार और 921 रुपये ज्यादा खर्च किए हैं।
[ad_2]
Source link