Home Breaking News Delhi Flood News Live: फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर, आज भी बारिश की संभावना

Delhi Flood News Live: फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर, आज भी बारिश की संभावना

0
Delhi Flood News Live: फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर, आज भी बारिश की संभावना

[ad_1]

09:42 AM, 19-Jul-2023

फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर

यमुना का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 205.60 दर्ज किया गया।

08:49 AM, 19-Jul-2023

मंगलवार को हुई थी बारिश

मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक औसतन 000.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज में सर्वाधिक 21.0 मिमी, पीतमपुरा में 11.0, मुंगेशपुर में 4.0, लोदी रोड में 3.9, पालम में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

08:01 AM, 19-Jul-2023

अगले दो घंटों में बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर के कंझावला, मुंडाका, पश्चिम विहार बहादुरगढ़ के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होने की संभावना है।

07:59 AM, 19-Jul-2023

अगले चार दिन बारिश की संभावना

 मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिन बारिश की संभावना जताई है। बारिश हल्की से मध्यम स्तर की होगी।

07:56 AM, 19-Jul-2023

10 जुलाई को खतरे के निशान के पार हुआ था जलस्तर

10 जुलाई को शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 205.40 मीटर पहुंच गया था और रात 11 बजे तक यह 206.83 मीटर था। 12 जुलाई को जलस्तर ने 1978 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 208.13 मीटर दर्ज किया। इसके बाद 13 जुलाई को रात आठ बजे तक यमुना अब तक के सबसे ऊपरी जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गई थी, लेकिन घंटे भर बाद नौ बजे जलस्तर में एक सेंटीमीटर की गिरावट आई। 

07:37 AM, 19-Jul-2023

Delhi Flood News Live: फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर, आज भी बारिश की संभावना

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। सुबह छह बजे दिल्ली में जलस्तर 205.25 मीटर दर्ज किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here