Home Breaking News Karnataka: CCB ने गिरफ्तार किए पांच संदिग्ध आतंकी, बेंगलुरु में धमाके की थी योजना, विस्फोटक सामग्री भी जब्त

Karnataka: CCB ने गिरफ्तार किए पांच संदिग्ध आतंकी, बेंगलुरु में धमाके की थी योजना, विस्फोटक सामग्री भी जब्त

0
Karnataka: CCB ने गिरफ्तार किए पांच संदिग्ध आतंकी, बेंगलुरु में धमाके की थी योजना, विस्फोटक सामग्री भी जब्त

[ad_1]

Karnataka: Central Crime Branch arrested 5 suspected terrorists also seized explosive materials

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त, बी दयानंद।
– फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

विस्तार


कर्नाटक के बेंगलुरु से सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है। आशंका है कि टीम ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। यह जानकारी सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने बुधवार को दी।

सीसीबी ने बताया कि ये पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी थे और परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में थे जहां वे आतंकवादियों के संपर्क में आए। सीसीबी ने विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है। गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्ध आतंकवादियों के पास से चार वॉकी-टॉकी, सात देसी पिस्तौल, 42 जिंदा गोलियां, दो खंजर, दो सैटेलाइट फोन और चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here