[ad_1]

रायगढ़ जिले के इरशालवाडी गांव में भूस्खलन के बाद खोज और बचाव अभियान जारी।
– फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से रायगढ़ जिले के इरशालवाडी गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 10 ग्रामीणों की मौत हो गई और कई लोगों के इसमें फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन की यह घटना बुधवार देर रात गांव में एक पहाड़ी की चोटी पर हुई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि भूस्खलन स्थल पर खोज और बचाव कर्मियों को क्षेत्र के कठिन पहाड़ी इलाके के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जहां भारी उपकरणों को नहीं ले जाया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि इलाके में झोपड़ियों तक जाने वाली एक छोटी सड़क बारिश के कारण फिसलन भरी हो गई है, साथ ही अर्थ-मूवर्स और उत्खनन जैसी भारी मशीनरी को वहां नहीं ले जाया जा सकता है।
मैन्युअल रूप से चलाया जा रहा बचाव एवं तलाशी अभियान
बता दें कि इरशालवाड़ी एक आदिवासी गांव है जहां पक्की सड़क नहीं है। मुंबई-पुणे राजमार्ग पर चौक गांव इसका निकटतम शहर है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक बचाव एवं तलाशी अभियान मैन्युअल रूप से चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के लिए दो हेलीकॉप्टर तैयार रखे गए हैं, लेकिन मौसम साफ होने तक वे उड़ान नहीं भर सकते।
[ad_2]
Source link