Home Sports PAK vs SL: नसीम शाह के खिलाफ आमिर सोहल ने किया आपत्तिजनक कमेंट, फैंस नाराज

PAK vs SL: नसीम शाह के खिलाफ आमिर सोहल ने किया आपत्तिजनक कमेंट, फैंस नाराज

0
PAK vs SL: नसीम शाह के खिलाफ आमिर सोहल ने किया आपत्तिजनक कमेंट, फैंस नाराज

[ad_1]

नई दिल्‍ली. Pakistan vs Sri Lanka : पाकिस्‍तान और श्रीलंका के बीच गॉल में खेला जा रहा पहला टेस्‍ट मैच रोमांचक मोड़ पर है. श्रीलंका की पहली पारी के 312 रन के स्‍कोर के जवाब में पाकिस्‍तान ने अपनी पहली पारी कल 461 रनों के स्‍कोर पर समाप्‍त की है. पहली पारी के आधार पर टीम को 149 रन की बढ़त हासिल हुई है. पाकिस्‍तान टीम के लिए मैच के तीसरे दिन सउद शकील (Saud Shakeel) ने दोहरा शतक (नाबाद 208 रन) बनाया और निचले क्रम के बल्‍लेबाज नसीम शाह के साथ 94 रन की साझेदारी कर टीम को विशाल स्‍कोर तक पहुंचा. इन दोनों की बैटिंग के दौरान पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान आमिर सोहेल (Aamir Sohai) ने नसीम शाह (Naseem Shah) के लिए ऐसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया जो ज्‍यादातर लोगों को नागवार गुजरा. सोहेल इससे पहले भी नसीम के खिलाफ सख्‍त टिप्‍पणी कर चुके हैं.

Cricket Pakistan की रिपोर्ट के अनुसार, यह वाकया मैच के तीसरे दिन उस समय हुआ जब कमेंटटर रमीज राजा (Ramiz Raja) ने इस युवा तेज गेंदबाज की बैटिंग क्षमता को लेकर कहा ‘नसीम को बैटिंग मसल्‍स डेवलप करने में कोई समस्‍या नहीं है.’

इसके जवाब में साथी कमेंटेटर सोहेल ने कहा, ‘एक और मसल है जिसे उसे डेवलप करने की जरूरत है-ब्रेन मसल (दिमाग की मांसपेशी).ऐसा करके वे बेहतर क्रिकेटर और बॉलर बन जाएंगे.’ सोहेल का यह कमेंट कई क्रिकेट फैंस को नागवार गुजरा.

‘हम दोनों के बीच ..’: सूर्यकुमार के साथ तुलना पर पाकिस्‍तान के 360 डिग्री प्‍लेयर की दो टूक

पहले भी नसीम के खिलाफ कर चुके तल्‍ख टिप्‍पणी

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब आमिर सोहेल ने नसीम शाह के खेल को लेकर बेहद तल्‍ख टिप्‍पणी की है. पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ ही सीरीज के दौरान सोहेल ने नसीम के बॉलिंग एक्‍शन पर कमेंट किया था और इसमें सुधार की जरूरत बताई थी.वैसे, नसीम ने पाकिस्‍तान की पहली पारी के दौरान अपनी संयम भरी बैटिंग से सोहेल को करारा जवाब दिया. उन्‍होंने भले ही 6 रन बनाए लेकिन 78 गेंदों का सामना करते हुए शकील के अच्‍छे जोड़ीदार साबित हुए.पाकिस्‍तान की पारी को 450 रन के पार पहुंचाने में उनकी भूमिका को भी कम करके नहीं आंका जा सकता.

Tags: Cricket, Naseem Shah, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here