[ad_1]

शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के नवाबाद के पिछोर में बीटीसी प्रशिक्षित विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति जहां उसके फांसी लगाने की बात कह रहा है वहीं, विवाहिता के मायके पक्ष के लोग उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विवाहिता को एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने की नौकरी मिल गई थी। बुधवार को उसकी नौकरी का पहला दिन था। मायके पक्ष की ओर से पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल, शख्स को पत्नी का घर से बाहर निकलना मंजूर नहीं था। लेकिन वह पढ़ाना चाहती थी। पति को डर था कि उसकी खूबसूरत पत्नी अगर बाहर गई तो तो दूसरों से संपर्क कर बैठेगी। इस बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।
पत्नी का कसूर बस इतना था कि वह पति की नौकरी जाने के बाद स्कूल में पढ़ाकर उसका साथ देना चाहती थी। बुधवार को पहले दिन वह स्कूल में पढ़ाने जाने वाली थी लेकिन, इससे पहले ही वह अपने ही घर में संदिग्ध हालात में मरी मिली।
हालांकि पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाई है। लेकिन, विवाहिता के मायकेवाले बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है कि बेटी का पति उसकी सुंदरता के चलते उससे नौकरी नहीं कराना चाहता था।
[ad_2]
Source link