[ad_1]
नई दिल्ली. मुकेश कुमार ने लिए टेस्ट डेब्यू कर लिया है. मुकेश कुमार ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की. मुकेश कुमार तेज गेंदबाज हैं. यह भारत के लिए उनका पहला मैच भी है. मुकेश कुमार टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले भारत के 308वें क्रिकेटर हैं. वेस्टइंडीज के किर्क मैकेंजी ने भी इसी मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की है.
मुकेश कुमार को भारत की प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर की जगह शामिल किया गया है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि शार्दुल ठाकुर अनफिट हैं. इसलिए उनकी जगह मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. मुकेश इस सीरीज में डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं. भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन ने डेब्यू किया था.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार, 20 जुलाई से खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला लिया. भारत पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है. इस कारण भी सीरीज का महत्व बढ़ गया है.
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ दा सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, जोमेल वारिकन, शैनन गेब्रियल.
.
Tags: India vs west indies, Indian Cricket Team, Team india
FIRST PUBLISHED : July 20, 2023, 19:18 IST
[ad_2]
Source link