Home Sports IPL खिलाड़ियों ने ही बजा दी पाकिस्तान की बैंड, बाबर के 5 साथी भी नहीं बचा पाए

IPL खिलाड़ियों ने ही बजा दी पाकिस्तान की बैंड, बाबर के 5 साथी भी नहीं बचा पाए

0
IPL खिलाड़ियों ने ही बजा दी पाकिस्तान की बैंड, बाबर के 5 साथी भी नहीं बचा पाए

[ad_1]

नई दिल्ली. श्रीलंका में मेंस इमर्जिंग एशिया कप खेला जा रहा है. इसमें इंडिया-ए टीम भी शिरकत कर रही. एक दिन पहले यश धुल की अगुआई वाली इंडिया-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से हराया था. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले पाकिस्तान को 205 रन पर समेट दिया और फिर 80 गेंद रहते जीत का टारगेट हासिल कर लिया. इंडिया-ए टीम के प्लेइंग-11 में एक भी ऐसा खिलाड़ी नहीं था तो सीनियर टीम से खेला है जबकि पाकिस्तान-ए टीम में 11 से 5 ऐसे खिलाड़ी थे जो सीनियर टीम की तरफ से उतर चुके हैं. लेकिन फिर भी इंडिया-ए की चुनौती के आगे टिक नहीं पाए.

पाकिस्तान-ए के प्लेइंग-11 में शामिल सैम अयूब, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम, शाहनवाज दहानी और कामरान गुलाम ये सारे खिलाड़ी पपाकिस्तान की सीनियर टीम की तरफ से खेल चुके हैं. सैम अयूब को तो पाकिस्तान का अगला बाबर आजम माना जा रहा. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. सैम ने बाबर आजम के साथ पेशावर जाल्मी के लिए ओपनिंग की थी. सैम ने 341 रन बनाए थे. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम में मौका मिला.

सैम अयूब ने 8 टी20 में 123 रन बनाए हैं लेकिन इंडिया-ए के खिलाफ मैच में सैम 12 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए. यही हाल पाकिस्तान-ए के कप्तान मोहम्मद हारिस का भी हुआ. वो भी इंडिया-ए के खिलाफ 14 रन ही बना पाए जबकि हारिस पाकिस्तान के लिए 5 वनडे और 9 टी20 खेल चुके हैं. इसके अलावा इस मैच में मोहम्मद वसीम भी पाकिस्तान-ए की प्लेइंग-11 का हिस्सा थे. वो तो पाकिस्तान के लिए टेस्ट भी खेल चुके हैं.

मोहम्मद वसीम ने पाकिस्तान के लिए अबतक 2 टेस्ट और 14 वनडे खेले हैं. उन्होंने कुल 24 विकेट लिए हैं. लेकिन इंडिया-ए के खिलाफ इमर्जिंग एशिया कप के मैच में उन्होंने 5 ओवर में 21 रन दिए थे लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी.

पाकिस्तान-ए टीम में शामिल शाहनवाज दहानी और कामरान गुलाम भी सीनियर टीम की तरफ से खेल चुके हैं. शाहनवाज तो पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे. उन्होंने अबतक 2 वनडे और 11 टी20 में कुल 9 विकेट हासिल किए हैं.

यानी पाकिस्तान-ए टीम की आधी प्लेइंग-11 सीनियर टीम की तरफ से खेल चुकी है और खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है. दूसरी तरफ पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया-ए को जीत दिलाने वाले सिर्फ 2 खिलाड़ियों राजवर्धन हेंगरगेकर और साई सुदर्शन की बात करें तो दोनों ने पिछले साल दिसंबर में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और अबतक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. साई सुदर्शन आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 के फाइनल में 96 रन की तूफानी पारी खेली थी.

साई सुदर्शन ने इमर्जिंग एशिया कप के मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके पाकिस्तान गेंदबाजों की जमकर खबर ली और नाबाद 104 रन ठोके. वहीं, राजवर्धन हेंगरेगकर आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले थे और उन्होंने भी पाकिस्तान-ए के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की औऱ 5 विकेट झटके. इन्हीं दो खिलाड़ियों के दम पर भारत ने बड़ी आसानी से पाकिस्तान-ए को रौंद दिया.

Virat Kohli हैं मॉडर्न क्रिकेट की जान, खास दिन पर कोच ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- विराट कई प्लेयर्स की…

अब सेमीफाइनल में इंडिया-ए की टक्कर बांग्लादेश-ए से होगी और दूसरी तरफ पाकिस्तान-ए का मुकाबला श्रीलंका-ए से होगा. जिस तरह का प्रदर्शन इंडिया-ए का अबतक रहा है, उसके फाइनल में पहुंचने की पूरी संभावना है और अगर पाकिस्तान ने भी श्रीलंका को हरा दिया तो एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमों की फाइनल में टक्कर होगी और इंडिया-ए के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए खिताब भारत का पक्का दिख रहा.

Tags: Asia cup, India a, India Vs Pakistan, Rajvardhan Hangargekar, Yash Dhull

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here