Home Breaking News Manipur: महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने जलाया, पुलिस की छापेमारी जारी

Manipur: महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने जलाया, पुलिस की छापेमारी जारी

0
Manipur: महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने जलाया, पुलिस की छापेमारी जारी

[ad_1]

Manipur women paraded naked case mob set fire house of main accused after his arrest police raids underway

भीड़ ने मुख्य आरोपी का घर जलाया
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्वक हिंसा करने वाले मुख्य आरोपी के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। खबर है कि गुरुवार को दोपहर में मणिपुर के थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को जला दिया।

सूत्रों के मुताबिक, जब इस बात का पता स्थानीय लोगों को चला कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में लोग इकट्ठे हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद अनियंत्रित भीड़ ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर को आग के हवाले कर दिया। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मुख्य आरोपी के घर जलाने की पुष्टि की। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में मामले की छानबीन कर रही है।

इस बीच, पुलिस ने कहा है कि वे महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस विभाग के एक उच्चाधिकारी ने देर रात अमर उजाला को बताया कि पुलिस की टीमें रात को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here