Home Breaking News Mumbai Rain: मुंबई समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश, कई जगह जलजमाव, आज पांच जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Mumbai Rain: मुंबई समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश, कई जगह जलजमाव, आज पांच जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

0
Mumbai Rain: मुंबई समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश, कई जगह जलजमाव, आज पांच जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

[ad_1]

Mumbai Rain Updates schools closed on thursday in Thane Palghar raigad and other districts maharashtra news

Mumbai rain
– फोटो : ANI

विस्तार


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत आसपास के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से गुरुवार को स्कूल बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, रायगड और पालघर के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा ठाणे और रायगड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने ठाणे, पालघर, रायगड, पुणे, सातारा और रत्नागिरी में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है और ‘ऑरेंज’ अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, सक्रिय मानसून की स्थिति के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान कोंकण के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here