[ad_1]

सीसीटीवी में कैद हुई मंत्री के भतीजे की दबंगई।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप सिंह खाचरियावास ने जयपुर के एक होटल में तोड़फोड़ कर दी। हर्षदीप ने होटल के गेस्ट के साथ कर्मचारियों से साथ भी मारपीट की। घटना जयपुर के पॉश इलाके वैशाली नगर की है। होटल मालिक अभिमन्यु सिंह के पिता भवानी सिंह की शिकायत पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने बुधवार को हर्षदीप खाचरियावास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे की दबंगई
खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप खाचरियावास ने साथियों के साथ मिलकर होटल में जमकर तोड़फोड़ की वैशाली नगर स्थित होटल काउंटी इन में की जमकर तोड़फोड़ pic.twitter.com/m5n0f8WekC
— Gappuman Gappiwal गपुमान गप्पीवाल (@gappiwal) July 19, 2023
[ad_2]
Source link