Home Breaking News Roorkee: कमलेपुर में दो पक्षों में बवाल, जमकर हुआ पथराव, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात

Roorkee: कमलेपुर में दो पक्षों में बवाल, जमकर हुआ पथराव, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात

0
Roorkee: कमलेपुर में दो पक्षों में बवाल, जमकर हुआ पथराव, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात

[ad_1]

Roorkee Crime News Ruckus between two groups in Kamlepur Village and stone pelting police force deployed

दो पक्षों में पथराव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रुड़की के कमलेपुर गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। अब तक दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कमेलपुर गांव में गुलबहार और कामिल पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। करीब एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

Chamoli Accident: सीएम के गोपेश्वर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, 25 लाख मुआवजे की मांग

बताया जा रहा है कि एक पक्ष के यहां कुछ रिश्तेदार आए थे। इस पर दूसरे पक्ष को शक हुआ कि विवाद के लिए रिश्तेदारों को बुलाया गया है। इस पर दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और गाली-गलौज हो गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here