[ad_1]

सचिन मीणा और सीमा हैदर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर अब नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही है। सीमा हैदर इन दिनों भारतीय मीडिया में छाई हुई है। वहीं विदेश मंत्रालय ने पहली बार इस मामले पर गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से संबंधित मामले की जांच चल रही है और उसको अदालत में पेश किया गया और वह जमानत पर है।
नजर बनाए हुए है सरकार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमें मामले की जानकारी है और हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। अगर मामले में कोई बड़ी जानकारी सामने आती है तो हम उसे बताएंगे। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि हैदर और सचिन (दावा-कि वह सीमा का पति है) भी करीब एक हफ्ते तक नेपाल के एक होटल में रुके थे। वहीं एएनआई के मुताबिक, होटल के मालिक ने इस बात की पुष्टि की है।
नेपाल होटल में रुके थे सीमा और सचिन
साथ ही होटल के मालिक गणेश रोका मगर ने खुलासा किया कि सीमा और सचिन इस साल मार्च के महीने में एक होटल में रुके थे और फर्जी नाम से कमरा बुक किया था दोनों ज्यादातर समय कमरे में ही रहे। नेपाल में रहने के बाद सीमा हैदर सचिन के साथ भारत आ गई थी। दोनों ने बताया कि उनकी दोस्ती एक ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी।
[ad_2]
Source link