Home Sports VIDEO: कौन हैं हर्षित राणा? विराट कोहली के विवादित रिएक्शन कर दी नकल

VIDEO: कौन हैं हर्षित राणा? विराट कोहली के विवादित रिएक्शन कर दी नकल

0
VIDEO: कौन हैं हर्षित राणा? विराट कोहली के विवादित रिएक्शन कर दी नकल

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट और गंभीर के बीच आईपीएल 2023 में हुआ था विवाद.
विराट के विवादित रिएक्शन की युवा खिलाड़ी ने उतारी नकल.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सिर्फ अपनी बल्लेबाजी और रिकॉर्ड्स से ही नहीं मशहूर हैं, बल्कि उनकी आक्रामकता के भी चर्चे हैं. ऐसा ही कुछ आईपीएल 2023 में देखने को मिला, जब विराट कोहली ने लखनऊ की टीम के सामने विवादित रिएक्शन दे दिया था. जिसने विराट-गंभीर विवाद के बीच लगी आग में घी डालने का काम किया था. अब वही रिएक्शन इंडिया ए के खिलाड़ी हर्षित राणा ने पाकिस्तान ए के खिलाफ मैच में दे दिया है.

दरअसल, आरसीबी की हार में गौतम गंभीर ने यह रिएक्शन आरसीबी के क्राउड को शांत कराने के लिए दिया था, जो विराट को घाव दे गया. इसका बदला उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में फतेह पाकर लिया. कोहली ने यही रिएक्शन दिया और विवाद तू-तू-मैं-मैं तक पहुंच गया. पाकिस्तान ए और इंडिया ए के बीच एशिया इमर्जिंग कप का मुकाबला 19 जुलाई को हुआ. इस मैच में भारत की टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी. इस मैच में इंडिया ए के हर्षित राणा ने शानदार तरीके से उछलकर एक हाथ से गेंद को लपका और जमीन पर गिरे लेकिन गेंद नहीं छोड़ी. उसके बाद युवा खिलाड़ी ने विराट कोहली के अंदाज में उस कैच को सेलीब्रेट किया. हर्षित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है.

इस्लाम के खातिर 18 वर्षीय आयशा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, नसीम मैच का रुख बदलने में थीं माहिर

कौन हैं हर्षित राणा?

हर्षित राणा को आईपीएल 2023 ऑक्शन में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 लाख के बेस प्राइस के साथ अपने साथ शामिल किया था. वह एक तेज गेंदबाज हैं, उन्होंने 6 मैच खेले जिसमें 5 विकेट झटके. युवा गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ 7 ओवरों में एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ. साईं सुदर्शन के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दे दी.

Tags: IND vs PAK, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here