Home Sports अमेरिका में नाइट राइडर्स ने दोहराया IPL वाला कारनामा, लगातार 4 मैच गंवाए, प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे

अमेरिका में नाइट राइडर्स ने दोहराया IPL वाला कारनामा, लगातार 4 मैच गंवाए, प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे

0
अमेरिका में नाइट राइडर्स ने दोहराया IPL वाला कारनामा, लगातार 4 मैच गंवाए, प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे

[ad_1]

हाइलाइट्स

KKR ने दोहराया आईपीएल वाला कारनामा
मेजर लीग क्रिकेट में भी हुआ बुरा हाल

नई दिल्ली. मेजर लीग क्रिकेट का 9वां मैच लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया. इस मैच में फ्रीडम ने 6 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की. इसके साथ ही नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल में केकेआर की टीम ने कुछ ऐसा ही किया था. अब उन्होंने अमेरिका में यह कारनामा किया है.

अमेरिका में नाइट राइडर्स को इससे पहले सैन फ्रैंसिस्को, एमआई न्यूयॉर्क और टैक्सास सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था. वॉशिंगटन फ्रीडम से उनकी लगातार चौथी हार रही. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था. उन्हें भी लगातार 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था.

भारत और पाकिस्तान दोनों ने जीता पहला टेस्ट, फिर भी WTC प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया आगे कैसे? Aus-Eng का बुरा हाल

प्वाइंट्स टेबल में नीचे आई लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स
मेजर लीग क्रिकेट में लगातार 4 हार के बाद नाइट राइडर्स प्वाइंट्स टेबल में भी नीचे आ गए हैं. उनके खाते में फिलहाल 0 प्वाइंट्स हैं और नेट रेट भी बेहद ही खराब. कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी आईपीएल में कुछ ऐसा ही हुआ. वह अंतिम तो नहीं लेकिन टूर्नामेंट खत्म होने तक वह 10 टीमों में वह 7वें स्थान पर थे. उनका भी नेट रन रेट माइनस में था.

हार्दिक पंड्या को मिलेगा आराम तो कौन होगा आयरलैंड में टीम इंडिया का कप्तान, 3 सेंचुरी जड़ चुके खिलाड़ी के नाम पर लग सकती है मुहर

आंद्रे रसल की मेहनत बेकार
वॉशिंगटन फ्रीडम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसल ने 70 रन ठोके जिसकी मदद से टीम ने 175 रन बनाए. चेज करते हुए फ्रीडम ने 19वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. उनकी ओर से एंड्रीज गाउस ने 40, ग्लेन फिलिप्स ने 29 और ओबस पिएनर ने तेजी से 26 रन बनाए.

Tags: Andre Russell, KKR, Major League cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here