Home Breaking News गदर 2 का नया मोशन पोस्टर रिलीज और अल्लू अर्जुन ने लीक किया पुष्पा 2 का डायलॉग, पढ़ें फिल्मी खबरें

गदर 2 का नया मोशन पोस्टर रिलीज और अल्लू अर्जुन ने लीक किया पुष्पा 2 का डायलॉग, पढ़ें फिल्मी खबरें

0
गदर 2 का नया मोशन पोस्टर रिलीज और अल्लू अर्जुन ने लीक किया पुष्पा 2 का डायलॉग, पढ़ें फिल्मी खबरें

[ad_1]


सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ…



साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के टाइटल से पर्दा उठ गया है। अमेरिका में चल रहे सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी) में काफी धूमधाम के बीच इसके आधिकारिक टाइटल की घोषणा की गई। इस फिल्म का ऑफिशियल नाम ‘कल्कि 2898 एडी’ है। साथ ही टीजर जारी कर ‘प्रोजेक्ट के’ की बहुप्रतीक्षित झलक भी दिखाई गई। शुक्रवार सुबह टीजर को भारत में भी रिलीज कर दिया गया है। कॉमिक कॉन में प्रभास, कमल हासन और डायरेक्टर नाग अश्विन की मौजूदगी में फिल्म के टाइटल और टीजर से पर्दा उठाया गया। 

Project K Teaser: ‘कल्कि 2898 एडी’ है प्रोजेक्ट के का ऑफिशियल नाम, टीजर में दमदार दिखे सभी किरदार


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने चार वर्ष पहले एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अरिक है। गैब्रिएला ने अप्रैल, 2023 में सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए हर किसी को दंग कर दिया। वहीं, अब ग्रैबिएला दूसरी बार मां बन गई हैं, साथ ही फिर से पिता बने अर्जुन रामपाल पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा करते नजर आए हैं। 

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली के पास स्थित गुरुग्राम में एक भोजपुरी आर्टिस्ट को उसके इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने इंटरव्यू के बहाने से होटल में बुलाया था। वहां उस शख्स ने भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के इंस्टाग्राम पर कई फॉलोवर्स हैं और वह वहां अक्सर अपने पोस्ट साझा करती हैं।

Bhojpuri: इंटरव्यू के बहाने भोजपुरी अभिनेत्री के साथ गुरुग्राम के होटल में रेप, दोस्त पर लगाया आरोप


मशहूर पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह अपने गानों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर आरोपों के घेरे में भी फंसते नजर आते हैं। बादशाह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिंगर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को ‘काला चश्मा’ से लेकर ‘तारीफां’ जैसे चार्टबस्टर गाने दिए हैं। हालांकि, रैपर एक बार फिर अपने 2020 के विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बादशाह पर ‘पागल’ गाने के व्यूज खरीदने का आरोप लगा था, जिस पर सिंगर ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा दावा किया है।

Badshah: ‘पागल’ गाने के व्यूज खरीदने के लिए बादशाह ने चुकाए थे 72 लाख रुपये? तीन वर्ष बाद रैपर ने बताया सच


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here