Home Breaking News गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल को झटका, इस मामले में निर्माताओं की संस्था ने किया तलब

गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल को झटका, इस मामले में निर्माताओं की संस्था ने किया तलब

0
गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल को झटका, इस मामले में निर्माताओं की संस्था ने किया तलब

[ad_1]


फिल्म निर्माताओं की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने अभिनेत्री अमीषा पटेल नोटिस भेज कर अपने ऑफिस में तलब किया है। इम्पा से जारी ये नोटिस में उन मसलों को लेकर है जिसके मुताबिक उन्होंने शिकायतकर्ता फिल्म निर्माताओँ की रकम वापस नहीं की है। ऐसा ही एक नोटिस पॉर्न फिल्मों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आईं अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ भी जारी किया गया है।




इम्पा की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, अमीषा पटेल और सनी लियोन पर आरोप है कि उन्होंने काम के बदले लिए पैसे नहीं लौटाए हैं। मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के महासचिव अनिल नागरथ कहते हैं, ‘ये पैसों के लेन देन का मामला है। निर्माताओं की शिकायत के आधार पर अमीषा पटेल और सनी लियोन को कई बार मध्यस्थता के लिए बुलाया जा चुका है, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। अगर वह 25 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ संस्था के तरफ से कार्रवाई की जा सकती है।’


इम्पा से मिली जानकारी के मुताबिक अमीषा पटेल ने निर्माता हरीश पटेल से साल 2017 में 2.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 65 लाख रुपये लिए थे, लेकिन आज तक उन्होंने पैसे नहीं लौटाए। अमीषा पटेल की ओर से पिछले कुछ साल में कई चेक दिए गए, लेकिन वे बाउंस हो गए। चेक बाउंस को लेकर निर्माता हरीश पटेल ने मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में अमीषा पटेल के खिलाफ शिकायत की है।


वहीं, दूसरे मामले में अभिनेत्री सनी लियोन को मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने निर्माता विनोद बच्चन की शिकायत पर तलब किया है। इम्पा के मुताबिक निर्माता विनोद बच्चन ने सनी लियोन को साल 2015 में अपनी फिल्म ‘यारों की बारात’ के लिए अनुबंधित किया था। लेकिन फिल्म साइन करने के दो महीने बाद अभिनेत्री ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। लेकिन, इस बाबत लिए गए साइनिंग अमाउंट को सनी ने अब तक वापस नहीं किया है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here