[ad_1]

सीमा हैदर
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
सीमा हैदर सचिन के प्यार में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते चार बच्चों को लेकर रबूपुरा आने का दावा कर रही है। लेकिन जब तक उसके पाकिस्तानी सिम कार्ड, मोबाइल, सीडीआर, डाटा और दस्तावेज की जांच नहीं हो जाती तब तक उसकी कहानी पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता। वह पाकिस्तानी सिम को नेपाल में फेंककर आई थी। उससे पास से टूटा हुआ पाकिस्तानी मोबाइल भी मिला है। सरहद पार से लाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज की जांच केंद्रीय एजेंसियों के हस्तक्षेप से ही हो सकती है। अगर इन तमाम बिंदुओं पर जांच शुरू हुई तो सीमा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उधर, सरहद पार के प्यार के मामले में केंद्रीय एजेंसियों ने जासूसी की आशंका की जांच कर दी है।
[ad_2]
Source link