[ad_1]

चारू असोपा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी की दुनिया की पॉपुलर अभिनेत्री चारू असोपा यूं तो आए दिन राजीव सेन के साथ अपनी टूटी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज अभिनेत्री जिस वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं वह उनका हाल ही में किया गया खुलासा है। दरअसल, चारू असोपा ने हाल ही में खुलासा किया कि वह मुंबई में भारी बारिश के कारण अपने शो ‘कैसा है ये रिश्ता अंजना’ के सेट पर दो दिनों तक फंसी रहीं। 21 जुलाई को घर लौटने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती साझा की है।
[ad_2]
Source link