Home Sports हाय रे किस्मत! नाबाद रहते हुए भी बेयरस्टो नहीं पूरा कर पाए शतक, 99 पर लौटे

हाय रे किस्मत! नाबाद रहते हुए भी बेयरस्टो नहीं पूरा कर पाए शतक, 99 पर लौटे

0
हाय रे किस्मत! नाबाद रहते हुए भी बेयरस्टो नहीं पूरा कर पाए शतक, 99 पर लौटे

[ad_1]

हाइलाइट्स

नाबाद रहते हुए भी बेयरस्टो नहीं पूरा कर पाए शतक
99 पर निराश कदमों के साथ लौटे पवेलियन

नई दिल्ली. ‘द एशेज 2023’ का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. इंग्लिश टीम ने इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए 317 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 592 रन बनाए हैं. टीम के को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा. लेकिन सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है. एक समय मेजबान टीम 450 के आस-पास सिमटती हुई नजर आ रही थी, लेकिन बेयरस्टो ने निचले क्रम के खिलाड़ियों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां करते हुए स्कोर को 592 तक पहुंचाया.

13वें शतक से चूके बेयरस्टो:

मैनचेस्टर में जॉनी बेयरस्टो की उम्दा बल्लेबाजी को देख ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि वह अपने टेस्ट करियर का आज 13वां शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वह महज एक रन से चूक गए. इस बीच वह आउट भी नहीं हुए और नाबाद मैदान से वापिस लौटे.

यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर ने यशस्वी की पकड़ी सबसे बड़ी कमजोरी, हो जाएं तैयार, नहीं तो गेंदबाज लगाएंगे घात

33 वर्षीय विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ने मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 81 गेंदों का सामना किया. इस बीच 122.22 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 99 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके एवं चार बेहतरीन छक्के निकले.

बेयरस्टो को सिंगल लेना पड़ा भारी:

जॉनी बेयरस्टो मैदान में बेहद सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. आखिरी विकेट के लिए जब एंडरसन उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तब वह ओवर की आखिरी गेंद पर रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखते थे. लेकिन 108वें ओवर की तीसरी गेंद पर उनसे चूक हो गई. उन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद पर ही सिंगल लेते हुए एंडरसन को स्ट्राइक दे दिया. यहां एंडरसन से चूक हो गई और कैमरून ग्रीन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके साथ ही बेयरस्टो के 13वें टेस्ट शतक का सपना भी टूट गया.

Tags: Ashes, England vs Australia, James anderson, Jonny Bairstow

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here