Home Breaking News India Sri Lanka Relation: पीएम मोदी-श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के बीच वार्ता आज, चीन भी रहेगा अहम मुद्दा

India Sri Lanka Relation: पीएम मोदी-श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के बीच वार्ता आज, चीन भी रहेगा अहम मुद्दा

0
India Sri Lanka Relation: पीएम मोदी-श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के बीच वार्ता आज, चीन भी रहेगा अहम मुद्दा

[ad_1]

PM Modi Ranil Wickremesinghe meeting talks on India Sri Lanka bilateral ties trade power China news updates

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
– फोटो : एएनआई

विस्तार


दक्षिण एशियाई देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं की बैठक के दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ऊर्जा, बिजली और बंदरगाह परियोजनाओं जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। एक साल पूर्व व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद अपने पूर्ववर्ती के पद छोड़ने पर विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद से भारत की अपनी पहली यात्रा के दौरान वह श्रीलंका की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए की गई प्रगति के बारे में नई दिल्ली को जानकारी देंगे।

पिछले साल श्रीलंका के लिए भारत का समर्थन महत्वपूर्ण था, क्योंकि उसके पास डॉलर लगभग खत्म हो गए थे और वह वित्तीय संकट में फंस गया था। जिसके चलते उसे ईंधन और दवाओं के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए संघर्ष करना पड़ा।

त्रिंकोमाली विकास समझौते को लेकर घोषणा संभािवत

सूत्रों के मुताबिक, यात्रा के दौरान श्रीलंका के पूर्वोत्तर तटीय शहर त्रिंकोमाली में विकास परियोजनाओं के लिए एक समझौते की घोषणा की जाएगी। साथ ही अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए एक और अहम समझौते की घोषणा भी होगी।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here