Home Breaking News MP News: भोपाल-इंदौर हाईवे पर बारिश-आंधी से उखड़कर गिरे कई पेड़, सोनकच्छ के पास लगे जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

MP News: भोपाल-इंदौर हाईवे पर बारिश-आंधी से उखड़कर गिरे कई पेड़, सोनकच्छ के पास लगे जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

0
MP News: भोपाल-इंदौर हाईवे पर बारिश-आंधी से उखड़कर गिरे कई पेड़, सोनकच्छ के पास लगे जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

[ad_1]


भोपाल से इंदौर जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार रात लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। वाहनों की दो-दो लंबी कतारें लगी हुई हैं। ये जाम रास्ते पर पेड़ गिरने से लगा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आंधी और बारिश के चलते भोपाल रोड़ पर कई पेड़ गिरे हैं। सोनकच्छ के पास स्थित बीआर रिसोर्ट और नेवरी फाटे के बीच कई पेड़ गिरे। भौंरासा पुलिस मौके पर है। देर रात तक करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया था। 

 



भोपाल-इंदौर मार्ग पर ट्रैफिक जाम से लोग परेशान होते रहे। शुक्रवार रात को सैकड़ों जाम में वाहन फंस गए हैं। लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। पुलिस और स्थानीय लोग रास्ता साफ करवाने की मशक्कत कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि सोनकच्छ से देवास के बीच मौसम बिगड़ने से कई पेड़ गिर गए हैं। इन्हीं गिरे पेड़ों की वजह से भोपाल–इंदौर मार्ग शुक्रवार रात को बाधित रहा। सैकड़ों वाहन फंसे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात व्यवस्था सुधारने की कोशिश की जा रही है। 

 


इंदौर-भोपाल हाईवे पर छोटे पेड़ों को काटकर जगह बनाई गई है फिलहाल एक-एक करके वाहनों को निकाला जा रहा है। बड़े पेड़ों के लिए जेसीबी की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस और टोल प्रशासन दोनों ग्राउंड लेवल पर काम कर रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को इंदौर, सीहोर, देवास इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां शनिवार दोपहर तक ढाई से तीन इंच तक बारिश की संभावना है। बारिश के साथ आंधी से पेड़ और बिजली के पोल धराशायी होते हैं और इस तरह के हालात बनते हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here