[ad_1]

सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और सीएम अशोक गहलोत।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने गुढ़ा को राज्य मंत्री पद से बर्खास्त करने की अनुशंसा की थी। जिसे राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार कर लिया है। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में अपने ही सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने मणिपुर मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद से भाजपा भी सरकार पर हमलावर हो गई थी।
विधानसभा में बोलते हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। हमें ये बात स्वीकार करनी चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, इसलिए हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
राजेंद्र राठौर ने बोला था हमला
मंत्री गुढ़ा के इस बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने भी गहलोत सरकार पर तंज कहा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- राजस्थान में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की असलियत स्वयं सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बता रहे हैं। संविधान के आर्टिकल 164(2) के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है और एक मंत्री का बयान पूरे मंत्रिमंडल यानी सरकार का माना जाता है। मुख्यमंत्री जी, हमारी नहीं तो कम से कम अपने मंत्री के बयान पर तो संज्ञान लो। गृहमंत्री के रूप में लचर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी तो संभाल लो।
राजस्थान में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की असलियत स्वयं सरकार के मंंत्री राजेन्द्र गुढ़ा जी बता रहे हैं। संविधान के आर्टिकल 164(2) के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है और एक मंत्री का बयान पूरे मंत्रिमंडल यानी सरकार का माना जाता… pic.twitter.com/QgpT5b31nv
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) July 21, 2023
राजेंद्र गुढ़ा पहले भी कह चुके हैं अब तक की सबसे भ्रष्टाचारी सरकार
सचिन पायलट की ओर से अजमेर से लेकर जयपुर तक निकाली गई जन संघर्ष यात्रा के समापन पर जयपुर के भांकरोटा में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि हमारी कांग्रेस सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। पिछले दिनों राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ हुई बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया गया था कि अब कोई भी कांग्रेसी नेता सरकार और पार्टी के खिलाफ नहीं बोलेगा। बोलने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
[ad_2]
Source link