Home Breaking News Manipur Violence: मणिपुर के चुराचांदपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समूहों के बीच भारी गोलीबारी

Manipur Violence: मणिपुर के चुराचांदपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समूहों के बीच भारी गोलीबारी

0
Manipur Violence: मणिपुर के चुराचांदपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समूहों के बीच भारी गोलीबारी

[ad_1]

fresh rounds of firing between two warring groups in Churachandpur Manipur Violence latest news in hindi

मणिपुर हिंसा (फाइल फोटो)
– फोटो : ANI

विस्तार


मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार देर शाम दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। उपद्रवियों ने तोरबुंग इलाके में भारी फायरिंग की। दावा किया गया है कि उपद्रवियों ने कुछ जगहों पर आगजनी भी की।

ताजा हिंसा के बाद इलाके में असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपद्रवियों ने AK-47 राइफल से फायरिंग की। इस दौरान महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार भी सुनाई दे रही थी। हालांकि, ताजा हिंसा को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है कि इस हिंसा में कितने लोग हताहत हुए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here