Home Sports MS धोनी के बाद कौन होगा CSK का कप्तान? अंबाती रायुडू की नज़र में यह खिलाड़ी है पहली पसंद, ठोक चुका है शतक

MS धोनी के बाद कौन होगा CSK का कप्तान? अंबाती रायुडू की नज़र में यह खिलाड़ी है पहली पसंद, ठोक चुका है शतक

0
MS धोनी के बाद कौन होगा CSK का कप्तान? अंबाती रायुडू की नज़र में यह खिलाड़ी है पहली पसंद, ठोक चुका है शतक

[ad_1]

हाइलाइट्स

MS धोनी के बाद कौन होगा अगला कप्तान
अंबाती रायुडू को है इस खिलाड़ी से उम्मीद

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 से पहले ऐसा कहा जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा. अंत तक भी कई क्रिकेटर यह दावा कर रहे थे कि महेन्द्र सिंह धोनी इस साल आईपीएल से पक्का संन्यास ले लेंगे. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. धोनी अभी भी आईपीएल खेलते रहेंगे. लेकिन वह कुछ साल बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. इसलिए सीएसके को अपना प्लान बी तैयार करना होगा कि अगला कप्तान कौन हो सकता है.

चेन्नई सुपर किंग्स से खेल चुके अंबाती रायुडू ने इसी मुद्दे पर बात की. उन्होंने बिहाइंड वुड टीवी पर एक इंटरव्यू में कहा, “ऋतुराज गायकवाड़ के पास शानदार मौका है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स को कई सालों तक लीड करें. एमएस धोनी से उन्होंने काफी कुछ सीखा है. भारतीय टीम भी ऋतुराज गायकवाड़ का अच्छे से उपयोग कर सकती है. उन्हें टीम में हर फॉर्मेट्स में होना चाहिए.”

एक ऐसा भारतीय दिग्गज, जो करियर में कभी नहीं हुआ रन आउट, 111 टेस्ट में सिर्फ 3 बार विराट ने इस तरह गंवाया विकेट

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ को एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है. जो कि इसी साल चीन में खेला जाएगा. ऋतुराज गायकवाड़ पहले महाराष्ट्र की टीम को भी लीड कर चुके हैं. इस साल गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 500 से ज्यादा रन बनाए थे. जिसकी मदद से चेन्नई फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई थी.

सिकंदर रजा के तूफान में उड़ी रॉबिन उथप्पा की टीम, 30 गेंदो में ठोके 61 रन, इरफान पठान को भी लपेटे में लिया

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक 1 वनडे और 9 टी20 मैचों में क्रमश: 19 और 135 रन बनाए हैं. टी20 में वो अब तक सिर्फ 1 फिफ्टी जड़ चुके हैं. आईपीएल में 52 मैचों में उनके नाम 1797 रन हैं. जिसमें एक शतक भी शामिल है. उनके यह शानदार आंकड़े दर्शाते हैं कि वह भविष्य में सीएसके को लीड कर सकते हैं.

Tags: Ambati rayudu, Csk, Ms dhoni, Ruturaj gaikwad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here