Home Breaking News Russia: रूस ने खारकीव पर किया हमला, दो की मौत; मॉस्को में गर्म पानी का पाइप फटने से चार लोगों की गई जान

Russia: रूस ने खारकीव पर किया हमला, दो की मौत; मॉस्को में गर्म पानी का पाइप फटने से चार लोगों की गई जान

0
Russia: रूस ने खारकीव पर किया हमला, दो की मौत; मॉस्को में गर्म पानी का पाइप फटने से चार लोगों की गई जान

[ad_1]

2 people of Kharkiv killed in Russian attack Russia said Journalist lost his life due to Ukrainian artillery

फाइल फोटो
– फोटो : Social Media

विस्तार


रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर हमला कर दिया। रूस द्वारा अलग-अलग इलाकों में हुए हमले के कारण पूर्वी यूक्रेन में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा, आसपास स्थित प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा है।

रूसी सैनिकों ने ड्वोरिचना शहर में भी गोलीबारी 

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को रूस ने खारकीव क्षेत्र के कुप्यांस्क शहर पर हमला किया था। गोलीबारी में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके अलावा, रूसी सैनिकों ने ड्वोरिचना शहर में भी गोलीबारी की। यहां 45 वर्ष के एक नागरिक की मौत हो गई। जबकि, एक बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहा है। इसके अलावा, खारकीव के वेलीकी बर्लुक में 30 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया।

गोलाबारी के कारण रूसी पत्रकार की मौत

खारकीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि कुपयांस्क के आसपास के इलाकों में यूक्रेन के लड़ाके मज़बूती से तैनात हैं। दुश्मन अबतक आगे नहीं बढ़ पाया है। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहाना है कि यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरीजिया क्षेत्र में गोलाबारी के कारण एक रूसी पत्रकार की मौत हो गई। जबकि, तीन रूसी पत्रकार घायल हैं। रूसी मंत्रालयों के अनुसार, यूक्रेनी तोपखाने के हमले में शनिवार को पत्रकार घायल हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रूसी सेना ने बताया कि यूूक्रेनी सेना ने क्लस्टर हथियारों का उपयोग किया, जिससे एक पत्रकारों की मौत और तीन पत्रकार घायल हो गए। 

अमेरिका ने दिया क्लस्टर हथियार

बाइडन सरकार ने महीनों इस पर बहस की क्या अमेरिकी सहयोगियों सहित 100 देशों में प्रतिबंधित हथियार यूक्रेन को प्रदान किए जाएं। कुछ दिनों पहले, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा कि मैं नहीं कह रहा कि यह आसान है। यह एक कठिन निर्णय है। हमने कई पक्षों पर चर्चा की। इसके बाद इस रणनीति पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हम इस संघर्ष में यूक्रेन को असहाय नहीं छोड़ेंगे। 

रूस में पाइप फटने से चार लोगों की मौत

रूस की राजधानी मॉस्को में पानी का पाइप फटने से चार लोगों की मौत हो गई। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी मॉस्को के एक शॉपिंग मॉल में गर्म पानी का पाइप फट गया। इस वजह से चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। रूसी मीडिया के अनुसार, पाइप फटने के कारण उबलता पानी मॉल के एक हिस्से में भर गया था। इस वजह से 70 लोग घालय हो गए। जबकि, 20 लोग पानी में फंस रह गए। गर्म पानी के कारण 10 लोग जल गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here