Home Breaking News Tomatoes: ओएनडीसी पर सस्ता टमाटर बेचेगी सरकार, 70 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचने की तैयारी

Tomatoes: ओएनडीसी पर सस्ता टमाटर बेचेगी सरकार, 70 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचने की तैयारी

0
Tomatoes: ओएनडीसी पर सस्ता टमाटर बेचेगी सरकार, 70 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचने की तैयारी

[ad_1]

Government will sell cheap tomatoes on ONDC, preparing to sell at a discounted rate of Rs 70 per kg

टमाटर
– फोटो : pixabay

विस्तार


आसमान छूती कीमतों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को 70 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर ऑनलाइन टमाटर उपलब्ध कराने के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों ने बताया, सस्ता टमाटर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी कृषि विपणन एजेंसियों भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ व भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) की ओएनडीसी से बातचीत चल रही है। अभी सब्सिडी के साथ टमाटर की ऑनलाइन बिक्री की योजना ट्रायल मोड में है। सब ठीक रहा तो सरकार जल्द टमाटर की ऑनलाइन बिक्री की घोषणा करेगी व दिल्ली-एनसीआर में 70 रुपये कीमत पर बेचेगी। ई-कॉमर्स कंपनियां 170-180 रुपये प्रति किलो के हिसाब से डोरस्टेप डिलीवरी कर रही हैं। 

महाराष्ट्र में किसान के घर से 400 किलो टमाटर चोरी

महाराष्ट्र के पुणे में किसान अरुण धोमे के घर से 400 किलो टमाटर चोरी हो गया है। किसान ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। चोरी के कारण उसे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मुंबई सहित महाराष्ट्र में टमाटर 140 से 160 रुपये किलो बिक रहा है।

अदरक 400 के पार

देश में अदरक उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर काबिज कर्नाटक में अदरक 400 रुपये किलो बिक रहा है। मैसूरू जिले में कीमत सबसे अधिक है। कारोबारियों ने कहा, पिछले 10 सालों में पहली बार अदरक इतना महंगा बिक रहा है। इसकी वजह से केरल-कर्नाटक में अदरक चोरी हो रहा है। एक किसान ने बताया कि उसके खेत से 1.8 लाख रुपये का अदरक चोरी हो गया है। किसान अब सीसीटीवी की निगरानी में अदरक रख रहे हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here