[ad_1]
हाइलाइट्स
इंडिया के चीफ सेलेक्टर विंडीज पहुंचे
खिलाड़ियों के साथ साझा किया ड्रेसिंग रूम
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले पर ब्लू टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है. मुकाबले के दौरान सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर (Ajit Agarkar) को भारतीय शिविर में देखा गया. इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
अजीत आगरकर ने इस दौरान भारतीय शिविर में टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली सहित टीम के अन्य सदस्यों के साथ अहम बैठक भी की. बता दें हाल ही में आगरकर को भारतीय टीम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी ही अगुवाई में वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चुनाव हुआ है. आगरकर द्वारा चुनी गई ब्लू टीम वेस्टइंडीज दौरे पर सराहनीय प्रदर्शन कर रही है.
यह भी पढ़ें- ACC Men’s Emerging Cup: कौन है Tayyab Tahir? जिसने फाइनल में शतक जड़ टीम इंडिया की बढ़ाई टेंशन
बताया जा रहा है आगरकर आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए वेस्टइंडीज टूर पर पहुंचे हैं. यहां वह आगामी टूर्नामेंट को लेकर कुछ खिलाड़ियों पर विशेष चर्चा करने वाले भी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि चर्चा का मुख्य केंद्र बुमराह की फिटनेस और केएल राहुल एवं श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम में वापसी रहने वाली है. ये खिलाड़ी इंजरी से करीब पूरी तरह उबर चुके हैं.
बता दें बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड कप 2023 इस साल अक्टूबर-नवंबर माह के दौरान भारत में आयोजित होने वाला है. टीम इंडिया इस प्रमुख टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका में आयोजित होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेगी. इस बार एशिया कप के मुकाबले वनडे प्रारूप में खेले जाएंगे.
.
Tags: Ajit Agarkar, BCCI, India vs west indies, Team india
FIRST PUBLISHED : July 23, 2023, 20:25 IST
[ad_2]
Source link