Home Sports खराब अंपायरिंग पर कप्तान हरमनप्रीत कौर बोलीं- अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो…

खराब अंपायरिंग पर कप्तान हरमनप्रीत कौर बोलीं- अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो…

0
खराब अंपायरिंग पर कप्तान हरमनप्रीत कौर बोलीं- अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो…

[ad_1]

हाइलाइट्स

हरमनप्रीत कौर अंपायर के फैसले से खुश नहीं
मैच के बाद नाराज दिखीं कप्तान हरमनप्रीत

नई दिल्ली. बांग्लादेश दौरे पर गई भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज नहीं जीत सकी. यह सीरीज 1–1 से बराबरी पर खत्म हुई. तीसरा वनडे विवादों से भरा रहा क्योंकि कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) अंपायर के फैसले से खुश नहीं थी. उन्होंने गुस्से में अपना बैट भी स्टंप पर दे मारा. मैच के बाद वह काफी निराश दिखी और प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बात कह दी.

मैच के बाद हरमन ने कहा, ” हमें इस सीरीज में बहुत कुछ सीखने को मिला. यहां पर जिस तरह से अंपायरिंग हुई है वह हैरान कर देने वाला है. हमलोग इससे हैरत में है. हम जब भी अगली बार बांग्लादेश आएंगे तो हम यह तय करके आएंगे कि हमें यहां ऐसी ही अंपायरिंग का सामना करना पड़ेगा और हम इसके लिए तैयारी करके आएंगे.

क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ 100वें टेस्ट में जीत दर्ज करेगी इंडिया? अब तक कौन सी टीम रही आगे, जानें आंकड़े

हरमनप्रीत ने आगे कहा,” बांग्लादेश की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की. हमने भी गेम को अच्छे तरीके से चलाया लेकिन जैसा मैंने पहले भी बताया कि खराब अंपायरिंग के कारण मैच का रुख बदल गया और हम यह मैच हार गए.” बता दें कि भारतीय टीम तीसरे वनडे में 225 रन ही बना सकी थी.

33 के हुए युजवेंद्र चहल, T20I में खास कारनामा करने वाला पहले भारतीय, कैसा रहा Chess से क्रिकेट तक का सफर?

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, बांग्लादेश के लिए 34वां ओवर नाहिदा अख्तर डाल रही थी. चौथी गेंद पर नाहिदा ने जो गेंद फेंकी उसपर हरमनप्रीत को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया. हरमनप्रीत इस फैसले से खुश नहीं थी. उन्होंने इशारे में बताया कि गेंद उनके बैट पर लगी ना कि उनके पैड पर. लेकिन अंपायर ने इसपर उतना ज्यादा ध्यान नहीं दिया. हरमनप्रीत ने दर्शकों की तरफ भी अपना अंगूठा दिखाया. बता दें कि हरमनप्रीत कौर इस मैच में 21 गेंदो में सिर्फ 14 रन बना सकी.

Tags: Bangladesh, Harmanpreet kaur, Indian Womens Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here