[ad_1]
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। छपरा कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ यह वारंट जमीन खरीद और चेक बाउंस मामल में जारी किया है। यह मामला 2019 का है। खेसारी लाल यादव ने पत्नी चंदा देवी के नाम से जमीन खरीदी थी, जिसका भुगतान नहीं हुआ है। हालांकि, चार साल पुराने इस माममें में खेसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले कोर्ट ने अंतरिम जमानत ले ली थी। लेकिन अब वह सुनवाई में हाजिर नहीं हो रहे हैं, जिस कारण कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
बता दें कि छपरा कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी श्रेणी प्रियांशु शर्मा ने रसूलपुर थाना केस संख्या 120/19 के एनआई एक्ट विचारण संख्या 2676/23 में ये आदेश जारी किया है। इस केस में शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव आरोपी हैं। कोर्ट ने इसके साथ ही रसूलपुर थाना के धानाडीह गांव के रहने वाले खेसारी लाल यादव को मिली अंतरिम जमानत के आदेश को भी रद्द कर दिया है। ऐसे में कानूनी तौर पर मामला पेचिदा हो गया है।
तो वहीं खेसारी लाल यादव कोर्ट की पिछली कई सुनवाइयों से गैर-हाजिर रहे हैं। इस कारण कोर्ट का समय बर्बाद हुआ और सुनवाई भी सही तरीके से नहीं हो पाई। खेसारी लाल यादव पर रसूलपुर थाना के असहनी गांव के रहने वाले मृत्युंजयनाथ पांडे ने यह चेक बाउंस का यह मामला 16 अगस्त 2019 को दर्ज करवाया था।
यह भी पढ़ें: जान्हवी ने ‘बवाल’ पसंद करने के लिए फैंस का किया आभार व्यक्त, भावुक नोट साझा कर कहा धन्यवाद
यह भी पढ़ें: अभिनय से ब्रेक के बीच सामंथा अध्यात्म को दे रहीं समय, फोटो शेयर कर दिखाई अपनी सुबह की झलक
[ad_2]
Source link