[ad_1]
हाइलाइट्स
वसीम जाफर ने बताया कौन होगा भारत का अगला विराट-रोहित
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को लेकर कही खास बात
नई दिल्ली. विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर काफी बड़ा है. दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले 15 साल से भी समय से एक्टिव हैं. लेकिन ऐसी उम्मीद है कि यह क्रिकेटर्स अब 4 से 5 साल तक ही खेल सकेंगे. हो सकता है कि यह ज्यादा भी हो जाए. जब यह खिलाड़ी टीम इंडिया को छोड़ेंगे तो भारत को ऐसे ही 2 बेहतरीन बल्लेबाजों की ज़रूरत होगी जो भविष्य में भारत के लिए ऐसा ही परफॉर्म करे.
पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसी मुद्दे पर बात की. उन्होंने जियो सिनेमा पर एक इन्टरव्यू में कहा,” मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल एक ऐसे प्लेयर हैं जो तीनों फॉर्मेट्स में खेल सकते हैं. उन्होंने टेस्ट डेब्यू ही शानदार तरीके से किया है. आईपीएल में भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उनकी बल्लेबाजी पिछले कुछ समय में सच में शानदार रही है.”
शुभमन गिल को भी करना चाहते हैं शामिल
वसीम ने आगे कहा कि अगर हम सिर्फ भारत की बैटिंग लाइन अप के बारे में बात कर रहे हैं तो मेरे हिसाब से अगला नाम शुभमन गिल का होगा. गिल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. अगर आप भारतीय टीम के अगले रोहित विराट को देखना चाहते हैं तो यह दोनों खिलाड़ी इनकी जगह ले सकते हैं.
इस साल यशस्वी जायसवाल आईपीएल के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल में उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए थे. एक शतक भी जड़ा था. जबकि डेब्यू करते हुए वेस्टइंडीज टेस्ट के पहले मैच में शतक और दूसरे में फिफ्टी ठोकी. वहीं शुभमन गिल टेस्ट में फॉर्म से जूझते दिखाई दे रहे हैं. दोनों ही मैच में उनका बल्ला नहीं चला है. पहले मैच में उन्होंने 6 और दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में सिर्फ 10 रन बना सके. आईपीएल में वह भी शतक लगा चुके हैं.
.
Tags: Rohit sharma, Shubman gill, Virat Kohli, Wasim Jaffer, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : July 23, 2023, 09:37 IST
[ad_2]
Source link