Home Breaking News HAL: राजीव चंद्रशेखर बोले- जिस एचएएल को राहुल गांधी ने बीमार कहा, वह 1.35 लाख करोड़ रुपये की कंपनी बनी

HAL: राजीव चंद्रशेखर बोले- जिस एचएएल को राहुल गांधी ने बीमार कहा, वह 1.35 लाख करोड़ रुपये की कंपनी बनी

0
HAL: राजीव चंद्रशेखर बोले- जिस एचएएल को राहुल गांधी ने बीमार कहा, वह 1.35 लाख करोड़ रुपये की कंपनी बनी

[ad_1]

HAL has become a Rs 1.35 lakh crore company, rajeev chandrashekhar digs rahul gandhi

राजीव चंद्रशेखर-राहुल गांधी
– फोटो : Social Media

विस्तार


केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएएल की खूबियां बताते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “कुछ साल पहले राहुल गांधी ने एचएएल की आलोचना की थी और सरकार पर कटाक्ष करने और लोगों को विचलित करने और गुमराह करने के लिए झूठ का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि एचएएल एक ऐसी कंपनी है जो बीमार होने जा रही है।”

केंद्रीय मंत्री  बोले, “आज लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि कैसे पीएम मोदी के नेतृत्व में एचएएल 1.35 लाख करोड़ रुपये की कंपनी बन गई है। एचएएल के शेयर 2013 की तुलना में पांच गुना तक उछले हैं।” संसद में जारी हंगामे पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “विपक्ष सदन में कोई चर्चा नहीं चाहता क्योंकि अगर चर्चा होती है तो सच बाहर आएगा। सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है…कांग्रेस बहस के लिए कभी नहीं आएगी, ये डरे हुए हैं क्योंकि बहस के दौरान जो सच बाहर आएगा, उससे ये डरते हैं।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here