Home Breaking News Naveen Patnaik: सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बने नवीन पटनायक, 23 सालों से हैं ‘अजेय’

Naveen Patnaik: सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बने नवीन पटनायक, 23 सालों से हैं ‘अजेय’

0
Naveen Patnaik: सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बने नवीन पटनायक, 23 सालों से हैं ‘अजेय’

[ad_1]

Naveen patnaik odisha cm became second longest serving cm after pawan chamling jyoti basu

नवीन पटनायक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय राजनीति में आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि प्रभावी भाषण देने और लगातार चर्चा में बने रहने वाले नेता ही लंबे समय तक सत्ता में रह सकते हैं लेकिन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस परिपाटी को झूठा साबित किया है। अपनी शांत और निर्विवाद छवि के साथ नवीन पटनायक क्षेत्रीय राजनीति में अभी तक अजेय बने हुए हैं। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी, यूपीए की सरकार हो या फिर नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत वाली मजबूत सरकार, लेकिन कोई भी ओडिशा की राजनीति में नवीन पटनायक से पार नहीं पा सका है। 

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले दूसरे नेता

रविवार को नवीन पटनायक देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए नवीन पटनायक को 23 साल 139 दिन का समय हो गया है और ओडिशा की राजनीति में उनके कद को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि अगले कार्यकाल में भी वह राज्य का नेतृत्व करेंगे। 

पांच बार रहे हैं मुख्यमंत्री

नवीन पटनायक को ओडिशा का सीएम रहते हुए पांच कार्यकाल हो चुके हैं। पांच मार्च 2000 को पहली बार नवीन पटनायक ने ओडिशा के सीएम पद की शपथ ली थी और उसके बाद से लगातार वह इस पद पर काबिज हैं। नवीन पटनायक ने सीपीआई (एम) के दिग्गज नेता ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो 23 साल 137  दिनों तक पश्चिम बंगाल के सीएम रहे। ज्योति बसु 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक मुख्यमंत्री रहे। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here