Home Sports Umpire Controversy: अंपायरिंग को लेकर क्रिकेट जगत में आया भूचाल, अब 2 कप्तान आमने-सामने!

Umpire Controversy: अंपायरिंग को लेकर क्रिकेट जगत में आया भूचाल, अब 2 कप्तान आमने-सामने!

0
Umpire Controversy: अंपायरिंग को लेकर क्रिकेट जगत में आया भूचाल, अब 2 कप्तान आमने-सामने!

[ad_1]

IND W vs BAN W: भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच सीरीज का तीसरा व आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच टाई रहा. मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में परिणाम से ज्यादा अंपायरिंग सवालों में रही. इतना ही नहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर तो बैन लगाने तक की आशंका है. अब बांग्लादेश की कप्तान ने भी रिएक्शन दी है.

टाई रहा मैच

सीरीज के इस तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने चार विकेट पर 225 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम 49.3 ओवर में 225 रन पर ही ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश के लिए ओपनर फरजाना हक ने 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना (59) और हरलीन देओल (77) ने अर्धशतक जमाए.

हरमनप्रीत पर लग सकता है बैन

इसी मैच में महिला भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कुछ ऐसा किया जो उन्हें भारी पड़ सकता है. मैच के दौरान वह अंपायरिंग को लेकर काफी नाराज दिखीं. उन्होंने मैच के बाद भी अंपायरिंग की आलोचना की. दरअसल, नाहिदा अख्तर की गेंद पर हरमनप्रीत को अंपायर ने कैच आउट करार दिया. हालांकि ऐसा लग रहा था कि गेंद उनके पैड से लगकर स्लिप फील्डर के पास गई. हरमनप्रीत कौर अंपायर के फैसले से असमहत थीं और उन्होंने स्टंप पर बल्ला मार दिया.

अब BAN की कप्तान ने भी किया रिएक्ट

अब इस मामले को लेकर बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘ये पूरी तरह हरमनप्रीत कौर की समस्या है. मैं इसमें कुछ नहीं कर सकती. मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ा सभ्य व्यवहार करना चाहिए था.’ बता दें कि मैच टाई होने के कारण ये सीरीज भी 1-1 से बराबरी पर छूटी.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here