Home Breaking News UP: शाही में अब तीसरी महिला की हत्या, दरिंदगी के बाद फेंका शव… कत्ल का वही तरीका और पैरों तले मिटते रहे सबूत

UP: शाही में अब तीसरी महिला की हत्या, दरिंदगी के बाद फेंका शव… कत्ल का वही तरीका और पैरों तले मिटते रहे सबूत

0
UP: शाही में अब तीसरी महिला की हत्या, दरिंदगी के बाद फेंका शव… कत्ल का वही तरीका और पैरों तले मिटते रहे सबूत

[ad_1]

Third woman murdered in Bareilly, body thrown after rape

35 दिन में तीसरी महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाना इलाके में 35 दिन के भीतर शनिवार को तीसरी महिला की हत्या कर दी गई। यहां के एक गांव की 37 वर्षीय महिला को दरिंदगी के बाद मौत के घाट उतारा गया। उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। गले में उसी की साड़ी से फंदा लगा था। 

शरीर पर जगह जगह खरोंच के निशान थे। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गहने भी गायब थे। पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। नामजद रिपोर्ट के लिए तहरीर दी गई है। बीती 17 जून को कुल्छा गांव की धानवती और 30 जून को आनंदपुर की प्रेमवती की हत्या करके शव इसी तरह खेत में फेंके गए थे।

महिला अपने पति के साथ सुबह आठ बजे खेत में मिर्च तोड़ने गई थी। पति वहीं से शाही की साप्ताहिक बाजार चला गया। मिर्च तोड़ने के बाद महिला जानवरों के लिए घास काटने लगी। 11 बजे बेटा खेत पहुंचा। उसने घर ले जाने के लिए घास की गठरी मां के सिर पर रखवा दी। 

बेटे ने बताया कि वह वहीं खेत पर रुककर मिर्च तोड़ने लगा। मां घर के लिए चल पड़ी थीं। दोपहर दो बजे घर से बहन का फोन आया कि मां अभी तक नहीं आई हैं। तब चिंता हुई। पिता और परिवार के लोगों को सूचना दी। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। शाम चार बजे गांव से 50 मीटर दूर झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here