Home Breaking News UP News: बरेली में पथराव के बाद कांवड़ियों में आक्रोश, पीलीभीत बाईपास पर लगाया जाम; सैकड़ों वाहन फंसे

UP News: बरेली में पथराव के बाद कांवड़ियों में आक्रोश, पीलीभीत बाईपास पर लगाया जाम; सैकड़ों वाहन फंसे

0
UP News: बरेली में पथराव के बाद कांवड़ियों में आक्रोश, पीलीभीत बाईपास पर लगाया जाम; सैकड़ों वाहन फंसे

[ad_1]

Kanwariyas blocked Pilibhit bypass blocked after stone pelting in Bareilly

पीलीभीत बाईपास पर लगा जाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में रविवार दोपहर इबादत स्थल के पास कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद कांवड़ियों ने वहां से थोड़ा आगे बढ़कर प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद उस्मान की शह पर घटना बताए जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी आक्रोश नहीं थमा। कांवड़ियों से शाम सात बजे पीलीभीत बाईपास पर हंगामा शुरू कर दिया। 

बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दोपहर करीब दो बजे एक इबादत स्थल के पास से विवाद शुरू हुआ था। यहां से गुजरते वक्त जत्थे में शामिल कांवड़िये गुलाल उड़ा रहे थे, थोड़ा सा गुलाल उड़कर इबादत स्थल की ओर चला गया। इससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने कांवड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, बच्चों समेत कई लोग चोटिल; पूर्व पार्षद हिरासत में

घटना से अफरातफरी मच गई। कांवड़ियों ने थोड़ा आगे बढ़कर गली में वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया और वहीं पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात देखते हुए पहले कई थानों की फोर्स बुला ली गई, बाद में आरएएफ भी बुला ली गई। कांवड़ियों का कहना था कि मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद उस्मान के इशारे पर पथराव किया गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here